हसवा ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रानी तालाब से शुरू होकर हसवा की गलियों और मार्गों तक पहुंची। सभा संबोधन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया। इसके पहले यह यात्रा विकास खंड के सभी 57 ग्राम पंचायतों में निकाली गई थी। इसी क्रम में उन सभी कलशों को एकत्रित किया गया।

देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए ब्लॉक ब्लाक परिसर सभा का आयोजन हुआ। स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया। दौरान यात्रा शामिल लोगों ने भारत माता के जय के नारे लगाते रहे। सभी 57 गांवों में कलश एकत्रीकरण के बाद सभागार में सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्‍लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, आजादी हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान से प्राप्त हुई है। इसे संभाल कर रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

हसवा ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा

कार्यक्रम में इनकी भी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार राष्ट्र हित में  निर्णय ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को देश में बड़े ही उल्लास से मनाया गया। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत हमें नई पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता और देश के लिए बलिदान हुए सपूतों के बारे में जानकारी होगी। कार्यक्रम में विकासखंड अधिकारी सतीश चन्द्र पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव पूजन तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सेंगर, शानू सिंह कमल साहू, किशन पांडेय, बलवीर सिंह, प्रदीप यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।