1st Nov Ad

फतेहपुर: मजिस्ट्रेट रजनीश श्रीवास्तव ने हटवाया अवैध निर्माण, अब बनेगा खेल का मैदान

मजिस्‍ट्रेट ने बुलडोजर चलवाकर ध्‍वस्‍त करवाया अवैध निर्माण

फतेहपुर: मजिस्ट्रेट रजनीश श्रीवास्तव ने सदर तहसील में बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से नेस्तनाबूत करवा दिया। अब इस जमीन पर खेल का मैदान बनेगा। स्थानीय लोगों ने मजिस्ट्रेट रजनीश श्रीवास्तव की जमकर प्रशंसा की है। वहीं, डीएम श्रुति ने भी पीठ थपथपाई है। अब आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या था और क्यों बुलडोजर गरजा, पढ़िए ये रिपोर्ट।

दरअसल, सदर तहसील के असोथर थाना क्षेत्र स्थित सुसवन बुजुर्ग में अवैध कब्जे की जानकारी हुई। इसपर जिला प्रशासन ने जांच करवाई तो जमीन पर अवैध आवास और अन्य पक्के निर्माण पाए गए, जबकि यह जमीन खेल के मैदान और चरागाह के रूप में दर्ज हैं। ऐसे में इस भूमि का उपयोग केवल चारागाह या फिर खेल मैदान के लिए ही किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी सियाराम नाम की महिला ने जिला प्रशासन को ताख में रखकर बेधड़क अवैध निर्माण करा डाला। मामले पर मजिस्ट्रेट ने 13 अगस्त को नोटिस जारी किया, जिसमें कब्जेदार को 20 अगस्त तक सरकारी जमीन खाली करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन, इसके बाद भी अवैध कब्जे दार महिला ने जमीन खाली नहीं की।

फतेहपुर: मजिस्ट्रेट रजनीश श्रीवास्तव ने हटवाया अवैध निर्माण, अब बनेगा खेल का मैदान

नोटिस के बावजूद नहीं हटाया अवैध निर्माण

जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बाद भी 20 अगस्त तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ऐसे में कब्जेदार को लगा कि उनका अवैध निर्माण को कोई खतरा नहीं है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे को हटाने के लिए लगातार रिमाइंडर भेजा जा रहा था। इसके बाद भी सियाराम ने अपने अवैध निर्माण को हटाने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसके बाद बुधवार को जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट रजनीश श्रीवास्तव बुलडोजर लेकर सुसवन बुजुर्ग जा पहुंचे। देखते ही देखते यहां पर बने सभी अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया गया। अब यहां पर बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान और पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम हो सकेगा। इस दौरान मौके पर लेखपाल अनिल, कानूनगो सुरजपाल सहित किसी भी स्थिति से निपटने के लिए असोथर थाना से पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

फतेहपुर: मजिस्ट्रेट रजनीश श्रीवास्तव ने हटवाया अवैध निर्माण, अब बनेगा खेल का मैदान