फतेहपुर: मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में संग्रहण हुई मिट्टी

फतेहपुर: देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के तहत भाजपा ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया है। इसी क्रम में फतेहपुर के असोथर नगर पंचायत में मिट्टी संग्रहित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह शामिल रहे।

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ के अंतर्गत देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि भारत के गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने के साथ ही देश को एक विकसित देश बनाना है। इसके पहले असोथर नगर पंचायत और ब्लॉक के कई गाँवों में घर घर मिट्टी लेने का कार्यक्रम किया जा चुका था। असोथर नगर पंचायत में घर-घर और दुकान-दुकान से कलश में मिट्टी एकत्रित की जा रही है।

फतेहपुर: मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में संग्रहण हुई मिट्टी

मिट्टी लेने से देश की एकता और एकजुटता दिखती है: नीरज सिंह  

नगर पंचायत के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि असोथर में बड़े हर्ष के साथ इस कार्यक्रम को मनाया गया है, जो अपने आप में शानदार है। इस कार्यक्रम के जरिए हमारे देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने का अवसर मिलता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मचारी से मिट्टी लेने के बाद उन्होंने कहा, इससे देश की एकता और एकजुटता दिखती है। कार्यक्रम में एकत्रित हुए लोग ही कार्यक्रम की सफलता बता रहे हैं। इस दौरान गौरव सिंह, निर्मल सिंह, अनिल राज गुप्ता, भुवनेश तिवारी, सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।