फतेहपुर: केंद्रीय मंत्री ने दिलाई शपथ, सभी के उठे हाथ

2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

फतेहपुर: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शपथ दिलाई। मंच पर मौजूद विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जय कुमार जैकी ने शपथ ली। तो वहीं डीएम सी इंदुमती, सीडीओ सूरज पटेल, मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश तिवारी, पूर्ति निरीक्षक सिद्धांत सौरभ भूषण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Fatehpur

प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने सभागार में मौजूद लोगों से अपने हाथ उठाकर शपथ लेने की अपील की। जिसपर सभी ने खड़े होकर अपने हाथ उठाकर शपथ ली। केंद्रीय मंत्री ने शपथ लेते हुए कहा, हम शपथ लेते हैं कि 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।

Fatehpur

गुलामी की मानसिकता को समाप्त करेंगे, और इसे उखाड़ फेंकेगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को मजबूत करने के साथ देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने के कर्तव्यों को गर्व ने निभाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के शपथ लेने के साथ साथ सभागार में मौजूद सभी लोगों ने इसे दोहराया। शपथ के उपरांत सभी ने भारत माता का जयघोष कर सभागार को ऊर्जा से भर दिया