फतेहपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया मेरी माटी, मेरा देश यात्रा का स्वागत

आजीविका मिशन के तहत रोजगार प्राप्त महिलाओं से की भेंट

फतेहपुर: फतेहपुर जिला मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, जिलाधिकारी सी इंदुमती, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश तिवारी, जिलापूर्ति अधिकारी अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, छात्राएँ और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Fatehpur

सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, आजीविका मिशन कार्यक्रम सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। इन स्टॉल पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और जिलाधिकारी सी इंदुमती ने पहुंच कर जानकारी ली।

Fatehpur

केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्टॉल संचालकों से कहा, आप लोग सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। जिससे सरकार की मंशा कामयाब हो सके। इसके साथ ही मंत्री ने यहाँ पर उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत रोजगार प्राप्त करने वाली महिलाओं से भेंट की। उन्होंने महिलाओं के स्वावलम्बन पर प्रसन्नता जताई। साथ ही कहा, आप लोग अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ लीजिए। स्टाल का भ्रमण करने के बाद सभी लोग सभागार में पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अलग अलग स्टॉल से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Fatehpur