11th Nov Header

बाराबंकी में एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूबे, दो के शव मिले, तीन की तलाश जारी

बाराबंकी: जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव के पास शनिवार (6 अप्रैल) को सरयू नदी में एक युवक और चार बच्चों सहित पांच लोग डूब गए। एक युवक इन बच्चों को बचाने में डूबा। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से दो शव बरामद हुए हैं। गोताखोर तीन अन्य लोगों की तलाश नदी में कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव निवासी मोहम्मद शकील के दो पुत्र अहमद रजा (15) और हमजा (12) के साथ परिवार के ही महमूद आलम का पुत्र शाफ अहमद और शाफ का मौसेरा भाई अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के एथर गांव निवासी अयान (10) शनिवार की दोपहर गांव से करीब 300 मीटर दूर सरयू नदी किनारे पहुंचे थे। यहीं पर नदी से कुछ दूरी पर स्थित खेतों के पास महमूद आलम का छोटा भाई नूर आलम (26) थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था।

डीएम और एसपी मौके पर

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। करीब एक घंटे बाद महमूद आलम के पुत्र शाफ अहमद और उसके मौसेरे भाई अयान का शव नदी से बरामद कर लिया गया। दोनों को सीएचसी टिकैतनगर भेजा गय, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। नदी में लापता तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।