Food Poisoning: हॉस्टल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत

लखनऊ: ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल से फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई है। हॉस्टल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार हो गए। 100 छात्र फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। 8 मार्च की रात में हॉस्टल में खाना खाया था। सभी छात्रों को उल्टी,पेट दर्द की शिकायत हुई। सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्यन रेजीडेंसी हॉस्टल में लॉयड कॉलेज के छात्र है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में आर्यन रेजीडेंसी हॉस्टल है।

पुलिस ने मुताबिक ये मामला थाना नॉलेज पार्क पुलिस के संज्ञान में है, आठ मार्च की शाम छात्रों भोजन खाया गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, साथ ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।