पूर्व डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों की दी स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई

लखनऊ: हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री (सांसद राज्यसभा) डॉ. दिनेश शर्मा ने तिरंगा फहराया। उन्‍होंने सभी प्रदेशवासियों को 78वें स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्‍हें उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी देवाशीष देव ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

पूर्व डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों की दी स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ मध्य विधानसभा से उपविजेता रजनीश गुप्ता, लखनऊ टिंबर ब्रोकर्स एसोसिएशन के महामंत्री रमजान अली, उपाध्यक्ष अयाज अहमद, अजय मिश्रा, फरीद अहमद सिद्दीकी, मुन्ना तिवारी, दीपक तिवारी, पार्षद राजीव बाजपेई, सुधीर मिश्रा, संदीप शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष दिलीप वर्मा, महामंत्री सज्जन वर्मा, अमित शर्मा, नगर मंत्री बबीता सक्सेना जानकी सिंह, भाजपा नेता सचिन कंछल समेत कई लोग मौजूद रहे।