1st Nov Ad

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

22 जनवरी तक चलेगा शिविर

बस्ती: अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डा. वीके वर्मा एजुकेशनल ग्रुप और पटेल एसएमएच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उप जिलाधिकारी गुलाबचन्द्र ने गोटवा एनएच हाइवे पर शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि इस कड़ाके की ठंड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से लोगों को लाभ होगा और वे चिकित्सकीय परामर्श भी हासिल कर सकेंगे। प्रबन्धक डा. वीके वर्मा ने बताया कि यह शिविर 22 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 150 मरीजों को परीक्षण के साथ ही निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायी गई। निदेशक डा. आलोक रंजन ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तरह इसे विशेष अवसर पर यात्रियों को 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करायी जायेगी।