1st Nov Ad

श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा

श्री बाबा झुंगीनाथ धाम में 7 दिवसीय सरस संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

बस्ती: पाण्डव युगीन श्री बाबा झुंगीनाथ धाम में 7 दिवसीय सरस संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री हरिनाम महामंत्र यज्ञ एवं सन्त सम्मेलन 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुये आयोजक पं. धु्रव चन्द्र पाठक ने बताया कि 19 जनवरी को सरयू का जल लेकर बाबा झुंगीनाथ धाम तक कलश यात्रा निकाली गई। श्री हनुमान जी और मां ज्वाला माता के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कथा व्यास डॉ. अवधेश जी महाराज, प्रीती पाण्डेय, आदि संत प्रवचन करेंगे। यज्ञाचार्य सिद्धार्थ कृष्ण शास्त्री विधि विधान से पूजन आदि सम्पन्न कराएंगे।