1st Nov Ad

G-20 में देश के नाम की पट्‌टी पर लिखा BHARAT, पहली बार INDIA नाम नहीं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- ये उम्मीद और विश्वास का नया नाम

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार से G-20 समिट की मीटिंग शुरू हो गई हैं। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में जब उद्घाटन भाषण दिया तो जो तस्वीर सामने आई, उसने सभी का ध्यान खींचा। पीएम मोदी के आगे देश का नाम ‘India’ नहीं ‘Bharat’ लिखा था।

ये पहला मौका है, जब किसी अंतरराष्‍ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की सीट के सामने देश का नाम ‘INDIA’ नहीं लिखा गया है। पिछली G-20 बैठक इंडोनेशिया के बाली में 14 से 16 नवंबर को हुई थी और उस समय पीएम मोदी के आगे देश का नाम ‘INDIA’ ही लिखा था। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- उम्मीद और विश्वास का नाम- ‘भारत।’

G-20 में देश के नाम की पट्‌टी पर लिखा BHARAT, पहली बार INDIA नाम नहीं

इंडिया बनाम भारत विवाद के दो कारण

इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई थी, जब राष्ट्रपति भवन की ओर से आयोजित किए गए डिनर के निमंत्रण पत्र पर ‘President Of India’ की जगह ‘President Of Bharat’ लिखा गया था।

इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनिशिया दौरे के ऐलान के पत्र पर भी ‘INDIA’ की जगह ‘BHARAT’ नाम दिखाई दिया। पीएम मोदी के इस दौरे के कार्यक्रम से जुड़ा एक कार्ड भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेयर किया, जिसमें ‘Prime Minister of Bharat’ लिखा नजर आया।