21st Nov Header Ad

कांग्रेसवालों के लिए खुशखबरी, रायबरेली में राहुल गांधी ने बता दिया कब करेंगे शादी?  

रायबरेली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार (13 मई) को अपने लिए ही चुनाव प्रचार करने रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां जब जनता ने उनसे जानना चाहा कि वे शादी कब करेंगे? जब वह कुछ सुन नहीं पाए तो बहन प्रियंका गांधी ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि शादी कब करोगे? इस पर राहुल गांधी हंस पड़े और कहा कि जल्द शादी कर लूंगा।

दरअसल, मां सोनिया गांधी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बहन प्रियंका गांधी कई दिनों से भाई राहुल के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। आज महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। बहन प्रियंका ने भी भाई के साथ मंच साझा किया। भाषण देने के बाद जैसे ही राहुल आगे बढ़े वैसे ही सामने बैठे लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि राहुल भइया शादी कब करोगे?

बहन प्रियंका ने समझाई बात

इस पर राहुल गांधी के समझ में कुछ नहीं आया तो उन्होंने बहन प्रियंका गांधी से पूछा यह लोग क्या कह रहे हैं? इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करोगे? इस पर कांग्रेस नेता राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि जल्द शादी कर लूंगा।