लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में 62.31 फीसदी वोटिंग, यूपी में 5 बजे तक इतना हुआ मतदान

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सोमवार (13 मई) को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान संपन्‍न हुआ। इस चरण में 1717 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट, उत्तर प्रदेश की 13, तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, एमपी की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार व जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ।

शाम पांच बजे तक कितना हुआ मतदान?

  • आंध्र प्रदेश- 68.4%
  • उत्तर प्रदेश- 56.35%
  • ओडिश- 62.96%
  • जम्मू-कश्मीर- 35.75%
  • झारखंड- 63.14%
  • तेलंगाना- 61.16%
  • पश्चिम बंगाल- 75.66%
  • बिहार- 54.14%
  • मध्यप्रदेश- 68.01%
  • महाराष्ट्र- 52.49%

यूपी में शाम पांच बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

वहीं, चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीट शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच निर्वाचन क्षेत्र के 2,47,47,027 मतदाता 130 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, इनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, उन्नाव से साक्षी महाराज समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

शाम पांच बजे तक वोटिंग प्रतिशत

  • शाहजहांपुर- 51.52%
  • लखीमपुर खीरी- 62.75%
  • धौरहरा- 62.72%
  • सीतापुर- 60.90%
  • हरदोई- 55.73%
  • मिश्रिख- 54.37%
  • उन्नाव- 53.97%
  • फर्रूखाबाद- 56.93%
  • इटावा- 54.35%
  • कन्नौज- 59.05%
  • कानपुर- 50.91%
  • अकबरपुर- 55.22%
  • बहराइच- 55.97%