1st Nov Ad

नए सड़क कानून के विरोध में कुशीनगर में भी चक्का जाम

ड्राइवरों की हड़ताल से बढ़ने लगी हैं मुश्किलें

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में परिवहन निगम के चालक और ट्रक ड्राइवर हड़ताल से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। बसों के साथ ट्रक चालक भी आंदोलनरत रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कसया जैन धर्म कांटा के पास ट्रक चालकों ने चकका जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मंझरिया में एनएच-28 जाम कर प्रदर्शन किया। चालकों ने नए कानून को काले कानून की संज्ञा दी और इसमें संशोधन की मांग कर रहे है।

बस और ट्रक चालकों के चक्का जाम के चलते सभी बसें वर्कशॉप में खड़ी है। पडरौना बस स्टेशन पर खड़ी सभी बसों को छावनी स्थित वर्कशॉप पर ले जाकर खड़ी कर दी गईं। गोरखपुर, लखनऊ समेत अन्य शहरों के लिए बस स्टेशन पर यात्री घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पडरौना डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बस चालकों की अघोषित हड़ताल के कारण रोडवेज की बसें खड़ी हैं। जब तक चालक हड़ताल से वापस नहीं आ जाते, तब तक बसों का संचालन कर पाना संभव नहीं है।