पति ने बॉयफ्रेंड संग कराया पत्नी का विवाह

5 साल की शादी पर भारी पड़ा 5 महीने का प्यार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रेम-प्रसंग और शादी का अजीबोगरीब का मामला सामने आया है। एक पत्नी ने पांच साल की शादी को भूलकर बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल हो गई। लाख समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो पति ने उसकी शादी उसके बॉयफ्रेंड से ही करवा दी। इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ नए पति के घर चली गई है। प्रेम-प्रसंग और शादी का यह अजीबोगरीब मामला बखिरा थाना क्षेत्र का है। रामनाथ यादव की शादी पांच साल पहले कुंती यादव से हुई थी। शुरू में दोनों का संबंध काफी अच्छा था। समय के साथ दो बच्चे भी हुए। दंपित के पास चार साल की एक बेटी और तीन साल का बेटा है। रामनाथ ड्राइवर का काम करता है। उसी से उसकी रोजी-रोटी चलती है। काम के सिलसिले में वह सुबह निकल जाता था। देर शाम को घर आता था।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रंजीत यादव ने पति के घर पर न रहने का लाभ उठाया। रामनाथ के घर न रहने पर उसकी पत्नी से बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे उसकी नजदीकियां कुंती यादव से बढ़ती गईं। दोनों का प्रेम-परवान चढ़ने लगा। यह मामला पांच महीने पहले शुरू हुआ था।