नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने फिर से मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी को उम्मीदवार घोषित किया है। वह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। बुधवार (27 मार्च) को बीजेपी सांसद ने एक्ट्रेस कंगना रनोट को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी है।
हेमा मालिनी ने कहा कि मैं कंगना रनोट को उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई देती हैं। वे एक अच्छी कलाकार हैं। उन्होंने अकेले होकर भी अपने अस्तित्व के लिए पूरी इंडस्ट्री के साथ लड़ाई की है, वे राजनीति में भी बेहतर करेंगी।
कंगना पर टिप्पणी का बयान
कांग्रेस नेता सुप्रीया श्रीनेता द्वारा कंगना पर विवादित टिप्पणी के मामले में हेमा मालिनी ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी बेहद गलत है। इस तरह की बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।

