लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण में आठ राज्‍यों में मतदान, जानें सुबह 9 बजे तक की स्थिति

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में सोमवार (20 मई) को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

  • बिहार- 8.86%
  • जम्मू-कश्मीर- 7.63%
  • लद्दाख- 10.51%
  • झारखंड- 11.68%
  • महाराष्ट्र- 6.33%
  • ओडिशा- 6.87%
  • उत्तर प्रदेश- 12.89%
  • पश्चिम बंगाल- 15.35%

यूपी में सुबह नौ बजे तक 12.89% मतदान

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

इन सीटों पर नौ बजे तक मतदान

  • अमेठी सीट- 13.45%
  • कैसरगंज सीट- 13.04%
  • कौशांबी सीट- 10.49%
  • गोंडा सीट- 9.55%
  • जालौन सीट- 12.80%
  • झांसी सीट- 14.26%
  • फतेहपुर सीट- 14.28%
  • फैजाबाद लोकसभा सीट- 14.00%
  • बांदा लोकसभा सीट- 14.57%
  • बाराबंकी लोकसभा सीट- 12.73%
  • मोहनलालगंज लोकसभा सीट- 13.86%
  • रायबरेली लोकसभा सीट- 13.60%
  • लखनऊ सीट- 10.39%
  • हमीरपुर सीट- 13.61%