11th Nov Header

Lucknow: सर्वेंट बताए जाने पर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

अखिलेश जी तो राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं

Lucknow: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ‘सर्वेंट डिप्टी सीएम’ बुलाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। ब्रजेश पाठक ने अखिलेश के इस बयान पर पलटवार किया है। ब्रजेश पाठक ने तंज भरे लहजे में उनका न केवल आभार जताया है बल्कि यह भी कहा कि ‘मैं जनता की सेवा करता हूं जबकि अखिलेश जी तो राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं।”

उम मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा है। यह सही है कि मैं जनता के सेवक के रूप में और नौकर के रूप में काम करता हूं। जबकि अखिलेश यादव राजघरानों से आते हैं। वह राजा की तरह व्यवहार करते हैं। उनके पिता कई बार सीएम रहे हैं। वह खुद सीएम रह चुके हैं। मैं अखिलेश जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम माना है, बहुत-बहुत आभार। बता दें कि ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अखिलेश यादव की एक तस्वीर पर तंज करते हुए कहा था कि वह कूदने में इतने अच्छे हैं तो एशियन गेम्स में जाकर मेडल लेना चाहिए।