Maharashtra: बीड में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राकांपा विधायक के घर लगाई आग

नई दिल्‍ली: मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में माहौल गरमाता जा रहा है। इसे लेकर राज्य में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान बीड में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास पर तोड़-फोड़ की और आग भी लगा दी।

इस घटना पर विधायक प्रकाश सोलंकी ने कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने तोड़-फोड़ के बाद आग लगाई तो वह घर के अंदर ही थे। हालांकि, इस आगजनी में उनके परिवार या स्टाफ का कोई व्यक्ति नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं, लेकिन आग के कारण प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ है।

महाराष्‍ट्र सीएम बोले- गलत दिशा में मुड़ रहे प्रदर्शन

इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं। यह गलत दिशा की ओर मुड़ रहे हैं।