मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखकर पोस्ट किया कि, आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है @INCIndia, पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म। लोकसभा चुनाव 2024 में मिलिंद देवड़ा मुंबई की दक्षिण सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन उस सीट से शिवसेना (यूबीटी) भी उसी सीट पर दावा कर रही है। कांग्रेस इस सीट को ठाकरे गुट को देने पर सहमति है। इस बात से देवड़ा नाराज चल रहे थे। कयास लगाया जा रहा है कि वह शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की तैयारी में हैं।