स्मार्ट सिटी ही नहीं स्मार्ट विलेज भी बनेगा: नितिन गडकरी

लखनऊ: केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी धाम में मत्था टेका। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह पॉलीटेक्निक परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचे। जहां पर छह लेन के गंगा पुल और बाईपास मार्ग का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मिर्जापुर से प्रयागराज हाईवे और माधोसिंह पर फ्लाईओवर की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं उर्जादाता भी हैं।

जिले में गंगा नदी पर 1708 करोड़ रुपये की लागत से छह लेने का पुल और बाइपास रोड का निर्माण किया जाना है। यह बाईपास राजमार्ग मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक होगा।

स्मार्ट सिटी ही नहीं स्मार्ट विलेज भी बनेगा- नितिन गडकरी

1750 करोड़ से अधिक लागत की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करने आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब स्मार्ट सिटी ही नहीं बल्कि स्मार्ट विलेज भी बनेगा। गांव में खेतों के बीच से ग्रीन कॉरिडोर के तहत हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। पूरे यूपी में खेतों से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री शुक्रवार की सुबह विंध्याचल पहुंचे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर वे बथुआ स्थित राजकीय पालिटेक्निक पहुंचें। वहां गंगा नदी पर प्रस्तावित छह लेन के पुल के निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलीपैड पहुंचकर जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।