अलीगढ़: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में हुए बस हादसे में मृतक व घायलों के परिजनों को उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने एक करोड़ 12 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। हादसे में मृत 12 श्रद्धालुओं के स्वजन व 35 घायलों को यूपी सरकार व जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से जारी एक करोड़ 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि चेक के जरिए वितरित की गई।
इस दौरान प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि, विधायक राजकुमार सहयोगी, अनिल पाराशर, रवेन्द्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह व जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार उर्फ लाला संग इगलास के गांव नाया पहुंचे। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को जम्मू-कश्मीर सरकार ने पांच लाख एवं यूपी सरकार ने दो लाख रुपये दिए हैं। घायलों को उनकी स्थिति के अनुसार जम्मू सरकार ने 10-50 हजार और प्रदेश सरकार की ओर से सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रदान किए हैं।
इनके परिजनों को मिली सहायता राशि
मृतक लक्ष्मण प्रसाद, रूद्र, अनामिका, सीमा, सबरजीत सिंह, सोनू, संजय सिंह, तनुज, सुरेश सिंह, सुनीता, सुनीता के परिजनों एवं घायल जयवीर, कृष्णा, रतन सिंह, सुनीता, अन्जू, काजल, संजय, उर्वेश, संजय, सरिता देवी, देवू, राधा, रिंकू, मुन्नी देवी, भगवान सिंह, कमलेश, गौरव, सुमन, विकास कुमार, शांति देवी, गीता, शशि पाल, बालकिशन, विमलेश, शंकर सिंह, अनुप्रिया, तवि चौधरी, अनुष्का, तनिष्का, जान्हवी, सुमन, गौमती, लक्ष राज का नाम शामिल है।