11th Nov Header

झोपड़ी में अचानक लगी आग से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

घटना के वक्त झोपड़ी में सो रही थी बुजुर्ग

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई और एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। घटना बिलसंडा इलाके गौहनिया गांव की है। इस हादसे में झोपड़ी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मृतक महिला की उम्र 90 साल बताई जा रही है। उसका नाम देवकी कुमारी था। वह घर के अंदर सो रही थी। वह इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

महिला के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। गरीब महिला भीखकर मांगकर गुजर बसर करती थी। कई वर्षों से झोपड़ी में रहती थी। ग्रामीणों का कहना है कि उस पर किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। उसे सरकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए था, जिससे वह पक्का घर बना सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आग की लपटे देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन, उसे बचाया जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।