लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय से लखनऊ मंडल के पोस्ट मास्टर जनरल विवेक दक्ष ने मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने कुलपति को श्रीराम मंदिर परिसर पर जारी डाक टिकट एवं एक एल्बम को भेंट किया।
यह एल्बम 20 विभिन्न देशों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित डाक टिकटों के संकलन पर आधारित एक पुस्तक है। इस डाक टिकट को निर्मित करते समय अयोध्या के पवित्र सरयू नदी का जल एवं श्रीराम मंदिर परिसर की मिट्टी का प्रयोग किया गया है। इसमें पांच तत्वों अग्नि, जल, भूमि, वायु एवं आकाश को प्रतिबिम्बित भी किया गया है।
