Guru Pradosh Vrat 2026: भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष व्रत को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा और उपवास करने से उनकी असीम कृपा जीवन पर बनी रहती है। कहते हैं कि प्रदोष व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलते हैं और मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में गुरु प्रदोष व्रत 8 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाना बेहद लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि गुरु प्रदोष पर शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाना शुभ रहेगा।
शिवलिंग पर चंदन चढ़ाएं
पीले फूल और शहद चढ़ाएं
पांच प्रकार के अनाज चढ़ाएं
गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर पांच प्रकार के अनाज चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
पंचामृत अर्पित करें
बेलपत्र चढ़ाएं
भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय माना जाता है। गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होने की मान्यता है। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।
प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त चौघड़िया
रात का चौघड़िया
अमृत: शाम 5:59 से 7:31 बजे तक
चर: शाम 7:31 से 9:04 बजे तक
रोग: रात 9:04 से 10:36 बजे तक
काल: रात 10:36 से 12:08 बजे तक
लाभ: रात 12:08 से 1:41 बजे तक
उद्वेग: रात 1:41 से 3:13 बजे तक
शुभ: रात 3:13 से 4:45 बजे तक
अमृत: सुबह 4:45 से 6:18 बजे तक
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

