11th Nov Header

पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादर

इस साल मनाया जाएगा 812वां उर्स

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल के भांति इस बार भी अजमेर शरीफ दरगाह पर उर्स के मौके पर चादर चढ़ाने के लिए भेंट की है। अजमेर शरीफ दरगाह एकता की मिसाल है और हिंदुस्तान की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक परंपरा की निशानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा को चादर सौंपी है। इस चादर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर चढ़ाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल अजमेर शरीफ दरगाह पर इसी तरह उर्स के मौके पर चादर भेंट करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी उनकी भेंट की गई चादर को दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।