UP Ad 1 23rd Sep

रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे राहुल-अखिलेश, 17 मई को संयुक्त जनसभा

लखनऊ: अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। इन सीटों पर अब राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी संयुक्त जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

Middle Ad 23rd Sep UP

राहुल गांधी व अखिलेश यादव 17 मई को अमेठी और रायबरेली में संयुक्त जनसभा करेंगे। अमेठी में गांधी परिवार के करीबी रहे किशोरी लाल शर्मा को प्रत्‍याशी बनाया गया है और रायबरेली में राहुल गांधी खुद प्रत्याशी हैं।

20 मई को अमेठी-रायबरेली सीट पर मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लगभग 55000 वोटों से पराजित कर दिया था। एक बार फिर से कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर राहुल गांधी प्रत्याशी होंगे, लेकिन राहुल ने रायबरेली से नामांकन दाखिल किया। बीते चुनाव में रायबरेली में सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने रायबरेली सीट पर दिनेश प्रताप सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है। दोनों ही सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।