UP Ad 1 23rd Sep

हाथरस पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, योगी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा- वह राजनीत‍ि के लिए गए थे

झांसी: हाथरस सत्‍संग भगदड़ की घटना पर व‍िपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है तो बीजेपी सरकार व‍िपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। राहुल गांधी के हाथरस पहुंचकर पीड़ित पर‍िवारों से मुलाकात करने को लेकर योगी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा क‍ि वह स‍िर्फ अपनी राजनीत‍ि के ल‍िए गए थे।

Middle Ad 23rd Sep UP

मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वह (राहुल गांधी) सिर्फ अपनी राजनीति के लिए गए थे। उन्‍होंने कहा, जब इतने बड़े आयोजन होते हैं तो सरकार और प्रशासन को सोचना पड़ता है कि अनुमति दी जाए या नहीं। मेरा मानना ​​है कि इतने बड़े आयोजन नहीं होने चाहिए, जहां जानमाल की हानि की आशंका हो।

हाथरस में पीड़ित पर‍िवारों से म‍िले राहुल गांधी

हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पर‍िवार से मिलने के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को अलीगढ़ और फ‍िर हाथरस पहुंचे। यहां उन्‍होंने मृतकों के पर‍िजनों से मुलाकात की और मदद का भरोसा द‍िया। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीड‍िया से बातचीत में कहा कि दु:ख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। मुआवजा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए, परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।