UP Ad 1 23rd Sep

ऑनलाइन गेम से लाखों कमाने का लालच देकर करते थे ठगी, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: ऑनलाइन गेम के बहाने कमाई कराने का लालच देकर भगतपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधी दानिश और अफजाल दोनों ही थाना भगतपुर के ग्राम रोशनपुर बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं।

Middle Ad 23rd Sep UP

आरोपित लोगों को पांच हजार रुपये महीने देने का लालच देकर खाता खुलवा लेते थे। खातों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाते थे। इसके लिए आरोपित लोगों को आनलाइन गेम खेलने का लालच देते थे।

शुरुआत में लगवाते थे छोटी रकम

शुरुआत में छोटी रकम लगवाकर रुपये बढ़ाकर देते थे। जैसे ही लालच में लोग अधिक रकम लगाते थे, इसके बाद उसको कोई रुपया नहीं देते थे। एसपी देहात ने बताया कि गिरोह का सरगना छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वह स्थान बदलता रहता है। आरोपित काम की तलाश में दुबई गए थे। वहीं, सरगना ने राशिद निवासी मोहल्ला थाना साविक मझरा रोड, काशीपुर के माध्यम से उन्हें रातोंरात मालामाल होने का सपना दिखाकर ठगी के धंधे में आने के लिए प्रशिक्षण दिलाया था। साथ ही भारत में भी मोटी कमाई कराने का वादा किया।

आरोपितों को दुबई में तैयार एक साफ्टवेटर भी दिया। जिसके माध्यम से आरोपित ठगी का धंधा करते थे। आरोपितें के पास से नौ मोबाइल, तीन लैपटाप ,चार लैपटाप चार्जर, एक टैबलेट, 35 एटीएम, 10 चेक बुक, दो पैन कार्ड,एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।