तीन दशकों से चौबीसों घंटे अनवरत जारी है राम नाम संकीर्तन

अर्जुन शर्मा ने शुरू कराया था संकीर्तन

कवर्धा: 10 मार्च, 1994 से को शुरू हुए राम नाम संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया है। यहां रामनाम का संकीर्तन करने दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय बूढ़ा महादेव मंदिर में राम नाम संकीर्तन का आयोजन 1994 में प्रारंभ किया गया जो आज भी निरंतर जारी है। ब्रह्मलीन स्वामी करपात्री के शिष्य पंडित अर्जुन शर्मा ने इसे प्रारंभ किया। पंडित अर्जुन शर्मा का जन्म 26 फरवरी, 1949 में हुआ और उनका स्वर्गवास 1 अगस्त, 2021 में हुआ। पंडित अर्जुन प्रसाद शर्मा लगातार जनकल्याण के लिए कार्य करते रहे। इन्होंने शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण सहित अनेक ऐसे पुनीत कार्य किए हैं जो आज भी कवर्धा में निरंतर जारी है। अर्जुन प्रसाद शर्मा के पुत्र वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 1994 में राम नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग हर रोज मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राम के नाम का जाप करते आ रहे हैं, और राम नाम संकीर्तन आज भी जारी है।