नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सहायक, आशुलिपिक और यूडीसी पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख से 2 महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 फरवरी, 2024 को शुरू हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा संगठन में 40 पदों को भरा जाएगा।
पदों की जानकारी
असिस्टेंट: 7 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड I : 24 पद
अपर डिवीजन क्लर्क: 9 पद
पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के जरिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करके देखिए Notification
कहां भेजें आवेदन?
पात्र उम्मीदवारों के नामांकन निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ एसपी (एडमिन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली- 110003 पते पर भेजे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NIA की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।