सेन्ट्रल एकेडमी में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की दिखी प्रतिभा

बस्ती: सेन्ट्रल एकेडमी में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। निदेशिका सीमा तिवारी ने ध्वजारोहण करने के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश ने लिखित संविधान अंगीकार किया। 75 वां गणतंत्र देश के लिये महत्वपूर्ण है। देश कई मोर्चो पर प्रगति की ओर है। अमर सेनानियों के संकल्पों को पूरा करना हम सबका दायित्व है।

प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने छात्रों को गणतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि भारतीय गणतंत्र की विकास यात्रा चुनौतियों के बीच निरन्तर जारी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओें वैष्णवी, शिप्रा, नम्रा, मानसी, चांदनी, रौनक, शिवाकान्त, सृष्टि, आदि श्री, खुशी, सचिन, हर्षित दूबे, फरहान, सर्वेश, शाश्वत, श्रेया, तनवी पाल, अलका, आराध्याय, कार्तिक दूबे आदि ने देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। मुख्य रूप से आबिद अरशद, आनन्द, अवधेश, शैलेन्द्र, द्विजेन्द्र, प्रीती, प्रिया, अंशिका, आस्था, ईशा, अनीता, आस्था आदि ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी दिया।