पेरिस ओलंपिक के लिए ऋषभ पंत ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, जारी किया खास वीडियो

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वीडियो जारी कर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कुल 117 खिलाड़ियों को पेरिस भेजा है। भारत को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

आगामी टूर्नामेंट के लिए ऋषभ पंत ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और एक खास अपील की है। पंत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करें। उनका लक्ष्य भारत की प्रत्येक खेल में जीत है। भारत ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कुल सात मेडल अपने नाम किए थे। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे।

ऋषभ पंत ने जारी किया वीडियो

पंत ने वीडियो संदेश साझा करते हुए लिखा, “पेरिस में तिरंगा ऊंचा लहराए। हमारे भारतीय ओलंपिक एथलीटों को पेरिस 2024 के लिए शुभकामनाएं।” वहीं, इस वीडियो में उन्होंने कहा, “नमस्ते भारत, आइए हम सब मिलकर अपने भारतीय ओलंपिक एथलीटों का समर्थन करें जो हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम कर रहे हैं। आइए हम उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा करें क्योंकि वे दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमक रहे हैं।”

भारत के संभावित पदक विजेता

मीराबाई चानू (रजत), लवलीना बोरगोहेन (कांस्य), पीवी सिंधू (कांस्य), विजय कुमार दहिया (रजत), बजरंग पुनिया (कांस्य), भारतीय हॉकी टीम (कांस्य) और नीरज चोपड़ा (स्वर्ण) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीते थे। इनसे देश के पदक विजेता बनकर उभरे। अब भारतीय खिलाड़ी पेरिस में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।