गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के एम.ए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने एम.ए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो.अजय कुमार शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की। विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष तथा विभागीय शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर उनके प्रति आदर भाव प्रकट किया। विभागाध्यक्ष प्रो.अजय कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से शैक्षिक परिसर में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ साथ मेलजोल की संस्कृति भी बढ़ती है। एक दूसरे के प्रति आदर,सम्मान तथा प्रेम भाव भी जागृत होता है। विद्यार्थी जीवन में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास पर ज़ोर देती है।
इस कार्यक्रम में निधि शुक्ला, अक्षिता दत्ता, अरिजिता दूबे, दीक्षा सिंह, निधि सिंह प्रकृति पटेल, सुधांश राय, आरुषि गौतम, अंतिका आदि विद्यार्थियों ने गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपना प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन मालविका तिवारी, श्वेता मिश्रा, निधि शुक्ला और अरिजिता दूबे द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन हादिका नयीम ने किया। इस कार्यक्रम में विशेष योगदान एम.ए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी विशाल मिश्रा एवं अन्य समिति के सदस्यों का रहा।