11th Nov Header

बदायूं मामले पर बोले शिवपाल- UP सरकार में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल फेल

लखनऊ: बदायूं में हुए दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बदायूं में हुए डबल मर्डर केस पर दुख जताते हुए पुलिस-प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग की है। इस बीच उन्होंने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि, “BJP सरकार में लॉ-एंड-ऑर्डर बिल्कुल फेल हो चूका है।”

दरअसल शिवपाल यादव आज संभल दौरे पर हैं। जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बदायूं डबल मर्डर के बारे में सवाल पर जवाब देते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि, “बदायूं की घटना बहुत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से पता चलता है कि भले ही भाजपा सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करती है मगर इस सरकार में कानून व्यवस्था एकदम फेल हो चुका है। इनके नेतृत्व में लॉ-एंड-ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

उन्होंने हत्यारोपी साजिद के एनकाउंटर में मारे जाने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इस कार्रवाई पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बधाई दिया। प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि, “इस घटना का पर्दाफाश होना बहुत जरुरी है। ये पता लगाना बहुत जरूरी है कि आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों घटित हो रही हैं। एक आरोपी अभी फरार है और एक का एनकाउंटर हुआ है। इसका खुलासा जरूर होना चाहिए।”