लखनऊ: समाजवादी पार्टी की नींव रखने में अहम भूमिका निभाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों ले लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार समाजवादी पार्टी के खिलाफ मुखर दिखाई दे रहे हैं। उन्होने अखिलेश यादव को ‘शेखचिल्ली’ तक कह डाला है। इन सब के बाद शिवपाल सिंह यादव का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर जवाबी हमला बोला है…
दरअसल, समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है. चुनाव से पहले इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे लेकर अब सपा महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें को ये ही पता नहीं चला कि वो आख़िर नाराज़ क्यों है. शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी बनाने और सपा को छोड़ने के सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “ये उनके विवेक की बात है.. मुझे तो ये पता ही नहीं चला कि वो पार्टी से क्यों नाराज़ हैं… ये उनका कोई नया निर्णय तो नहीं हैं. उन्होंने सबसे पहले लोकदल से शुरू किया, इसके बाद बसपा में गए और बसपा के बाद ये सब जगह घूम आए हैं. अब जो राह बची है वहां भी घूम लेंगे.”
#WATCH | Etawah, UP: On Swami Prasad Maurya's resignation from the Samajwadi Party, SP leader Shivpal Singh Yadav says, "It is a matter of his conscience. I am unaware as to why he took such a decision. This is not new for him…" (20.2) pic.twitter.com/rFwjHw3g0y
— ANI (@ANI) February 20, 2024

