लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं। इसी दौरान सीएम योगी ने सपा विधायक शिवपाल यादव पर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि यह एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसा मात खा जाते हैं, क्योंकि भतीजा हमेशा डरा रहता है। उनकी नियति ही ऐसी है, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है।
#WATCH | Lucknow: Welcoming UP assembly Leader of Opposition Mata Prasad Pandey, UP assembly CM Yogi Adityanath says, "… I congratulate you for your selection as the LoP… 'Ek alag vishay hai ki aapne Chacha ko gaccha de hi diya' (It is a different subject that you have fooled… pic.twitter.com/wcxC4DlwRA
— ANI (@ANI) July 30, 2024
दरअसल, सीएम योगी ने यह व्यंग्य इसलिए किया, क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की जगह माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष के लिए चयनित किया। इसी पर उन्होंने शिवपाल यादव पर चुटकी ली। मुख्यमंत्री योगी के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव उठे और उन्होंने इसका जवाब दिया।
शिवपाल ने सीएम योगी से कहा- गच्चा तो आपने भी दिया
शिवपाल यादव ने कहा कि चूंकि, नेता सदन ने मेरा नाम लिया है, इसलिए मेरा जवाब देना भी जरूरी है। इसपर स्पीकर ने उनको इजाजत दी। शिवपाल ने कहा कि ‘देखिए हमें गच्चा नहीं मिला है, क्योंकि, पांडेय जी बहुत सीनियर हैं, हम लोग समाजवादी हैं, हम लोगों ने ही उनका नाम बढ़ाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैसे तो तीन वर्ष तक हम आपके (सीएम योगी) भी संपर्क में रहे, गच्चा तो आपने भी हमें दे दिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ विधायक श्री शिवपाल सिंह यादव जी का संबोधन। pic.twitter.com/s6e4ooS6cW
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 30, 2024
शिवपाल यादव के इस बयान के बाद पूरा सदन हंसने लगा। खुद मुख्यमंत्री योगी और शिवपाल यादव भी हंसे। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब देख लेना 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी आपको (भाजपा) हरा देगी, और आपके जो डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं, वो आपको फिर गच्चा देंगे।