11th Nov Header

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- हम इंडिया अलायंस को कमजोर करने वाला कोई काम नहीं करेंगे

लखनऊ: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया अलायंस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी इंडिया एलायंस को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में देश का करोड़ो नौजवान बेरोजगारी झेल रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि लंबे अरसे से किसानों की एमएसपी की मांग को सरकार आज तज पूरा नहीं कर पाई है। किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। ऐसी पहली विफलतम सरकार है जिसने सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचने का पाप किया है।

इंडिया अलायंस कमजोर होने वाला काम नहीं करेंगे

मौर्य ने कहा है कि ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’, ‘लोकतंत्र बचाओ भाजपा हटाओ’। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अलग से कोई अलायंस बनाने का कोई मतलब ही नहीं है। हम कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे इंडिया अलायंस कमज़ोर हो।