एक अप्रैल से रोड पर चलना होगा महंगा, NHAI ने टोल दरों को बढ़ाया

नई दिल्ली: एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना महंगा होगा। एक अप्रैल से टोल के रेट बढ़ जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल टैक्स की दरें बढ़ाई जा रही हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एनएचएआई की ओर से दरों को बढ़ाकर इसकी सूची जारी की गई है।

लखनऊ से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों पर इसका सीधा असर होगा। इसमें कानपुर हाइवे पर स्थित नवाबगंज, अयोध्या पर अहमदपुर, रोहिणी, शाहबपुर, बारा और रायबरेली रोड पर दखिना, बहराइच रोड पर दुलारपुर, गुलालपुरवा समेत अन्य शामिल हैं।

टोल प्लाजा – नवाबगंज

एकल यात्रा – पुरानी दर   नई दर

कार                90            95

बस, ट्रक          310        320

टोल प्लाजा- अहमदपुर, अयोध्या रोड

एकल यात्रा – पुरानी दर   नई दर

कार               115        115

बस, ट्रक   385               395

टोल प्लाजा – रोहिणी, अयोध्या हाइवे

एकल यात्रा – पुरानी दर   नई दर

कार               115        120

बस, ट्रक         405       415

टोल प्लाजा – दखिना शेखपुर

एकल यात्रा – पुरानी दर   नई दर

कार             110         115

बस, ट्रक       375       385

टोल प्लाजा – शाहबपुर, बाराबंकी हाइवे

एकल यात्रा – पुरानी दर   नई दर

कार             40             40

बस, ट्रक        130      135