जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तनु शुक्ला रहीं अव्वल

विकसित भारत @2047 पर हुई थी प्रतियोगिता

बस्ती: मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बस्ती द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हंसराज इण्टर कालेज गनेशपुर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक रण बहादुर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ।

इस भाषण प्रतियोगिता का विषय माय भारत– विकसित भारत@2047 था। प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य युवा की देश निर्माण मे भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस प्रतियोगिता मे 25 से अधिक युवाओं ने पूरे जिले से भाग लिया। तनु शुक्ला को प्रथम स्थान, महिमा मिश्रा को द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्रियंका पाण्डेय को प्राप्त हुआ। तनु शुक्ला ने अपने भाषण में बताया कि भारत को विकसित बनाने के लिए युवा को ही प्रयास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत व मजबूत संकल्प के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति को पिरोते हुए भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। संस्कृति, तकनीक व युवा शक्ति के सुगम मेल से ही भारत विकसित हो सकता है। नेहरू युवा केंद्र बस्ती के जिला युवा अधिकारी ने बताया की उक्त भाषण प्रतियोगिता देश के सभी जिलों मे हो रही है। इस भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से देश निर्माण व देश को विकसित बनाने के लिए युवाओं के विचारों का आदान प्रदान करने के मंच प्रदान करना है।