11th Nov Header

जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण

ऋषभ फाउंडेशन ने जनहित में बांटे कंबल

बस्ती: कड़ाके की ठंड से बचाव के लिये ऋषभ फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण रेलवे स्टेशन के निकट किया गया। ऋषभ फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डा हेमन्त पाण्डेय ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार से जन कल्याणकारी कार्य प्रायः किया जाता है। कई वर्षों से जनहित में कम्बल वितरित किया जाता है, जिससे कोई ठंड का शिकार न हो।

समाज सेवी अपूर्ण शुक्ला ने कहा, सर्दी लगातार बढ़ रही है, कोई व्यक्ति ठंड की मार से पीड़ित न हो, जिससे झुग्गी झोंपड़ियों में रह रहे जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया है। समाज सेवी यलके पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंद ठंड के प्रकोप से बच सकें और आगे भी इस प्रकार से जो भी जरूरतमंद होंगे, उनको कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा। कम्बल वितरण में मुख्य रूप से गगन पाण्डेय, सोनू पाठक, अनिरुद्ध चौधरी, सोनू चौबे, आशुतोष सिंह, दिनेश तिवारी, प्रशांत यादव, मंटू उपाध्याय, डा आरजे शुक्ला आदि ने योगदान दिया।