राम नगरी में बिखरी प्रकाशोत्सव की छटा

भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव

अयोध्या: राम नगरी में बुधवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की छटा बिखरी। खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में भजन-कीर्तन के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया। जम्मू काश्मीर व हिमाचल प्रदेश के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया। गुरुबानी सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। आखिर में गुरुद्वारा दुखनिवारण से गुरु गोविंद सिंह महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा दुख निवारण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने किया। लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, नवनीत सिंह निशू बाबा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह जबल, अमनदीप सिंह विशी, गगन सिंह, रजनीश शर्मा, अवनीत गांधी, मिंटू सिंह पूर्व, विशाल आदि उपस्थित रहे।