UP Ad 1 23rd Sep

लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर में हो सकती है बारिश, 21 जिलों में आंधी का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस समय जनता भीषण गर्मी से तड़प रही है। लेकिन अब इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवा चलने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो 7 मई से लेकर 12 मई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना हैं। मंगलवार को लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर समेत करीब 21 जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा (आंधी) चलने की संभावना है।

Middle Ad 23rd Sep UP

7 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं- कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बादल गरजने, धूल भरी आंधी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर जिले में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही आंधी चलने की संभावना है।