दिव्यांगों की सेवा के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

150 चयनित प्रशिक्षुओं को सतत पुर्नवास कार्यक्रम पर केन्द्रित दी गई जानकारी

बस्ती: ज्ञानोदय शिक्षण प्रशिक्षण संस्था द्वारा बस्ती सदर विकास खण्ड के बसिया में दिव्यांगों की सेवा के लिये तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष सूर्यभान चौधरी ने बताया कि दिव्यांगों की सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा निरन्तर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 150 चयनित प्रशिक्षुओं को विशेषज्ञों ने सतत पुर्नवास कार्यक्रम पर केन्द्रित जानकारी दिया।

प्रशिक्षक एवं आयोजक चन्द्रभान चौधरी, राम प्रसाद चौधरी, दिनेश चन्द्र यादव, अर्जुन वर्मा ने प्रशिक्षुओं को सतत पुर्नवास कार्यक्रम बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। दिव्यांगों के लिये केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है। दिव्यांगों को इसका लाभ उठाना चाहिये। इस दिशा में ज्ञानोदय शिक्षण प्रशिक्षण संस्था द्वारा निरन्तर जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने आये शिक्षकों को दिव्यांगता के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन व दिव्यांग छात्रों को नई तकनीक से शिक्षा देने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम संयोजन में मुख्य रूप से महेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने योगदान दिया।