एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उनको याद करते हैं। दिवगंत एक्ट्रेस की दोनों बेटियां खुशी कपूर और जान्हवी कपूर कई मौकों पर उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शनिवार (24 फरवरी) को श्रीदेवी की 6वीं पुण्यतिथि है। अपनी दिवंगत मां के साथ खुशी कपूर ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा उन्हें याद किया है।
खुशी ने शेयर की मां के साथ तस्वीर
साल 2018 में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनदेखी तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उनके और जान्हवी कपूर की बचपन की है, जिसमें श्रीदेवी दोनों पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में श्रीदेवी नीली साड़ी पहने हुए कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। वहीं, जान्हवी और खुशी गुलाबी आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस पोस्ट को देखकर श्रीदेवी के चाहने वालों से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई भावुक हो गया है।
श्रीदेवी ने इन फिल्मों में किया काम
वहीं, अगर मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के करियर की बात करें तो अभिनेत्री ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साउथ इंडस्ट्री से शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने ‘सोलवा सावन’ से डेब्यू किया, जिसमें वे एक्टर जितेंद्र के साथ नजर आई थीं। श्रीदेवी ने अपने करियर में ‘नगीना’, ‘चांदनी’, ‘लाडला, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘खुदा गवाह’, ‘मॉम’ और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।