UP Ad 1 23rd Sep

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना, घने कोहरे की चपेट में कई राज्य

चक्रवाती हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

लखनऊ: घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड हर किसी को दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की रात इस साल की सबसे ठंडी रात रही है। आलम यह है न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिर कर बुधवार को छह डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। वहीं अधिकतम तापमान भी लुढ़क कर 16 डिग्री पर आ गया है। इसके चलते दिल्ली एनसीआर समेत यूपी, बिहार और राजस्थान में आज कोल्ड डे की स्थिति बन गई है।

Middle Ad 23rd Sep UP

मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस साल में सोमवार को पहली बार ठुसारा भी पड़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, इस समय दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसी के साथ ही संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला है। इसके उत्तर दिशा में बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, चित्रकूट, झांसी, प्रयागराज, आगरा, जालौन, महोबा, इटावा, ललितपुर, बांदा, सोनभद्र और मिर्जापुर में बारिश की संभावना जताई है।