UP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, मेरठ-अलीगढ़ में झमाझम बारिश; 50 जिलों में आज Rain Alert

लखनऊः यूपी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दी.जिसके बाद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. मेरठ, अलीगढ़ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में यूपी के 50 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. वहीं, कुछ जिलों में बिजली चमकने की भी संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से चार दिनों में मानसून यूपी के ज्यादातर जिलों में फैल जाएगा.

जून माह में हुई बारिश: पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 6.7 मिलीमीटर की तुलना में 7.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 16% अधिक है वही एक जून से लेकर 30 जून तक उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 95.9 के सापेक्ष 43.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 54% कम है

दक्षिण-पश्चिमी मानसून भी आगे बढ़ा: मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून, 30 जून 2026 को, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों और हिमाचल प्रदेश तथा लद्दाख के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है,

इन जिलों में आज बिजली चमकने की संभावना: बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अम्बेडकरनगर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।

आज इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना: बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आस पास के क्षेत्र ।इन जिलों में वर्षा की संभावना: बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

लखनऊ का मौसम: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह के समय बादल छाया रहा. हल्की बारिश होने और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले 8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बादलों की आवाजाही रहेगी अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

झांसी सबसे गर्म: मंगलवार को उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञानी क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है. दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आगामी दो से तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होगी. उसके बाद अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान आइसोलेटेड स्थान पर बिजली गिरने की भी संभावना है. झांसी सबसे गर्म जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.