Ram Mandir Ayodhya: रामनागरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए योगी कैबिनेट के मंत्री और एनडीए विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें की लखनऊ स्थित विधानसभा के सामने से यह बसें निकलीं हैं। बस में आरएलडी के विधायक भी हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे विधायकों का यह दल राम मंदिर पहुंच जाएगा।
प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामलला के दर्शन करेंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से अयोध्या पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे।
