यूपी: RO-ARO पेपर लीक मामले में सरगना राजीव का साथी अमित सिंह गिरफ्तार

लखनऊ: पुलिस ने UPPSC की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी और सरगना राजीव नयन मिश्र के करीबी अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अमित गोंडा जिले का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद अमित सिंह ने कई अहम खुलासे किए।

पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया कि अभ्यर्थियों को नैनी स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे। एसटीएफ ने यह भी दावा किया है कि पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्र ही आरोग्यम हॉस्पिटल का मालिक है। गिरफ्तार अमित सिंह इस समय लखनऊ के इंदिरा भवन में रहता था।

मंझनपुर थाने में रखा गया है आरोपी अमित सिंह

अमित, राजीव नयन का बेहद करीबी है और उसके हर साजिश में उसका अहम योगदान रहता था। पुलिस ने अमित को कौशांबी के मंझनपुर थाने में रखा है। कुछ दिन पहले एसटीएफ ने राजीव नयन मिश्र को भी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमित सिंह की तलाश शुरू की गई थी।