11th Nov Header

11 फरवरी को यूपी के विधायक करेंगे रामलला के दर्शन

Ayodhya Ramlala: अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। 22 जनवरी से लगातार अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में अब 11 फ़रवरी को यूपी विधानसभा के सभी विधायक अयोध्या जा रहे हैं।

सभी विधायक राम लला के दर्शन करेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे बस से सभी विधायक अयोध्या जायेंगे। विधानसभा स्पीकर भी विधायकों के साथ रहेंगे। विधायक अपनी पत्नी को भी अपने साथ ले जा सकते हैं।